आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की निधन पर शासन नहीं मिलती सहायता राशि, कार्यकर्ता चंदा इकट्ठा कर अंत्येष्टि के लिए दे रही सहयोग राशि

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*
दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़ शासन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने सभी योजनाओं की जमीनी स्तर पर कार्य करवाती है, लेकिन शासकीय कर्मचारी नहीं मानती है, इसी कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की मृत्यु होने अंत्येष्टि के उपरांत कोई सहायता राशि नहीं देती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के निधन होने पर पीड़ित परिवार स्वयं अपने खर्चे से अंत्येष्टि के उपरांत सामाजिक कार्यों की खर्च कर वहन करते हैं। जबकि शासकीय कर्मचारियों की निधन होने पर तत्काल 50हजार रूपये पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है।
इस समय विकासखंड दुर्गूकोंदल के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने कार्यकर्ता और सहायिकाओं की निधन होने पर संघ के सदस्यों से चंदा इकट्ठा कर पीड़ित परिवार को सहयोग राशि देने की शुरुआत किया है।
विकासखंड दुर्गूकोंदल के ग्राम कोड़ोगांव आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 की कार्यकर्ता सरिता नागेश की आकस्मिक निधन होने पर विकासखंड दुर्गूकोंदल सेक्टर कोदापाखा, साधुमिचगांव, कोड़ेकुर्से, हाटकोंदल की कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक कार्यकर्ता सहायिका 100-100रूपये चंदा इकट्ठा कर दिवंगत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति बीजू नागेश को 11हजार रूपये नगद सहायता राशि प्रदान किया है, ताकि अंत्येष्टि सहित सामाजिक नियम संस्कार का खर्च उठा सके। 
ब्लाक अध्यक्ष जमुना माहवे, उपाध्यक्ष अर्चना भूआर्य, सचिव अंजू टांडिया, कोषाध्यक्ष संतोषी नरेटी, बिंदा रावटे, प्रमिला परिहार ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के सभी योजनाओं का लाभ गांव के लोगों तक पहुंचाने हम सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कार्य करते हैं, गांव स्तर पर सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की क्रिन्वयन हेतु ड्यूटी लगाई जाती है, लेकिन सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी नहीं मानती है, इसी कारण निधन होने पर आर्थिक सहायता नहीं देती है। पीड़ित परिवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की निधन होने पर सामाजिक नियमों का खर्च स्वयं उठाते हैं। इसीलिए हमने नई शुरुआत किया है, कि जब भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की मृत्यु होती है, तो चंदा एकत्र कर पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान करेंगे। ग्राम कोड़ोगांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता नागेश की आकस्मिक निधन हो गई, तो पीड़ित पति को 11हजार रूपये नगद राशि प्रदान किये हैं। आगे भी हमारे संघ के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की निधन होने पर सहयोग राशि प्रदान करते रहेंगे। इन्होंने कहा छत्तीसगढ़ शासन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी का दर्जा देनी चाहिए। और शासकीय सुविधाएं देनी चाहिए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 
 अर्चना भूआर्य, लीला भुआर्य, हीना गावड़े, भारती चौरके, निर्मला नरेटी, संतोषी नरेटी, प्रमिला परिहार, अंजू टांडिया, बरतनीन मातलाम, मनभोतिन यादव, रेखा जैन, अंजना यादव, बीरम नरेटी, कौशिल्या टेमरे, मनारो मंडावी, लोकेश्वरी खरे, लोकेश जैन सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित थे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment