भाजपा भानुप्रतापपुर मंडल की त्रैमासिक कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*
 भारतीय जनता पार्टी भानुप्रतापपुर मंडल की त्रैमासिक कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
बैठक की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष महेश जैन, जिला महामंत्री राजा पांडे एवं मंडल प्रभारी विजय मंडावी उपस्थित रहे। अतिथियों का मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे ने अपने कार्यकाल में किए गए संगठनात्मक कार्यों का वृत्त प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्ययोजना एवं मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने, बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष महेश जैन ने संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन, बूथ सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार पर मार्गदर्शन दिया। जिला महामंत्री राजा पांडे ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से योजनाबद्ध एवं समयबद्ध कार्य करने का आग्रह किया। मंडल प्रभारी विजय मंडावी ने कहा कि प्रत्येक तीन माह में आयोजित होने वाली कार्यसमिति बैठक संगठन के कार्यों की समीक्षा, आगामी रणनीति निर्माण एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
बैठक के दौरान नव नियुक्त एल्डरमैन हेमप्रकाश शिवहरे, संगीता टांडिया एवं जुगल किशोर शर्मा का मंडल भाजपा की ओर से शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। उनका सम्मान मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे, मंडल महामंत्री राजीव श्रीवास, गिरधारी नरेटी, मंडल प्रभारी विजय मंडावी एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।
बैठक में संगठन विस्तार, शक्ति केंद्रों एवं बूथों की मजबूती, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यसमिति बैठक के समापन अवसर पर विगत माह दिवंगत भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता स्व. अखिल सिंह राठौर एवं स्व. दिलीप चंद्राकर को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ बैठक का विधिवत समापन हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री राजीव श्रीवास ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री गिरधारी नरेटी ने किया।
बैठक में मंडल महामंत्री राजीव श्रीवास, गिरधारी नरेटी, कस्तूरचंद जैन, नरोत्तम चौहान, नरपत बोथरा, भारत सिंह जैन, भीखम आरदे, गजानंद डड़सेना, छबिलाल जैन, डालन सिंह राणा, सोमनाथ सोनी, लेखराज सोनी, गीतेलाल पटेल, परमेश्वर कवाड़े, ललित गांधी, हरि यादव, विष्णु कचलाम, जागेश्वर नरेटी, शैलेश ठाकुर, राजेंद्र ध्रुव, योगेश सोनवानी, छत्रप्रताप दुगा, रत्नेश सिंह ठाकुर, जीवराखन, छत्रपाल यदु, जगन्नाथ साहू, सलाम, सरिता जोशी, शकुंतला उईके, कुंदन साहू, राकेश देवांगन, संतोष भुआर्य, कौशल रामटेके, डीकेश साहू, भक्तेश्वर सिंह, अंकुर दास, प्रेम शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, नरेश जैन, बसंत बघेल, सनीराम कोरेटी, रमेश कोर्राम, कन्हैया कुंजाम, दिलीप कुमार, वाल्मीकि पुजारी, रवि ठाकुर, जितेंद्र पांडे, अरविंद जैन, गुरपाल सिंह रंधावा, कौशल्या उईके, राजेश्वरी कचलाम, संतोष बाजपेयी लक्ष्मण कुलदीप, गीता ठाकुर, संतोषी ठाकुर, ममता नरेटी, शकुंतला यादव, कांति हिड़को, लक्ष्मी मांडवी, सरस्वती विश्वास, संकेत नसीने, राजेश कुमार, राधेलाल पटेल, वरुण खापर्डे एवं चैतूराम अचला सहित मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment