भानुप्रतापपुर के छात्रों ने NEET-UG पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*
भानुप्रतापपुर के संयुक्त छात्र-छात्राओं ने सोमवार को NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर के माध्यम से प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों का कहना है कि वर्षों की मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है, जिससे उनमें मानसिक तनाव और असुरक्षा की भावना पैदा हुई है।
छात्रों ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों के खिलाफ समयबद्ध और कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही परीक्षा संचालन में हुई कथित प्रशासनिक विफलता की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से अपने पद से इस्तीफा देने की भी मांग की गई है।
ज्ञापन में भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली विकसित करने की भी मांग की गई है। छात्रों ने उम्मीद जताई कि सरकार इस मामले में कठोर निर्णय लेकर विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करेगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment