दिल्ली में नीट पेपर लीक मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी व NSUI ने प्रधानमंत्री मोदी का फूंका पुतला दहन

0

दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर 20 मार्च को  बर्बरतापूर्वक किये गये लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस कमेटी और NSUI के संयुक्त तत्वाधान में आज कांकेर जिला मुख्यालय के ऊपर नीचे रोड में देश के तानाशाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।                                              

*इस दौरान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा*= कि देश में जिस तरह नीट व अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे है, जिस पर केंद्र सरकार जवाबदेही तय नहीं कर रही है। छात्रों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है तो उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जो है कल राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पीएम आवास के सामने प्रदर्शन किया था, जिस प्रकार से उनके साथ बर्बर व्यवहार किया गया, इसके साथ ही राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी व अन्य सांसदों को गिरफ्तार किया गया जिसके विरोध  में आज देशव्यापी प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया और कांग्रेस की ये मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दे और नहीं तो उनको बर्खास्त किया जाए और छात्रों के ऊपर किए गए लाठीचार्ज को लेकर जवाबदेही तय करते हुए देश के गृहमंत्री इस्तीफा दे साथ ही सरकार नीट पेपर लीक मामले में सदन में चर्चा करने से भाग रही इस मुद्दे पर सदन में चर्चा होनी चाहिए।                                             

*प्रदर्शन के दौरान NSUI के जिला अध्यक्ष सुमित राय ने कहा*= दिल्ली में छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार की घोर निंदा की। उन्होंनें इस घटना को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पहले नीट पेपर लीक हो जाता है, कई छात्रों ने पेपर लीक के बाद अपनी जान गंवा दी और अब जब वे अपने सुरक्षित भविष्य के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे तब उन छात्रों का आवाज दबाने बल का प्रयोग कर उन पर लाठी डंडे बरसा रही। केंद्र सरकार और देश के प्रधानमंत्री अपनी तानाशाही नीति से छात्रों के भविष्य को अंधकारमय करने की कोशिश में है। लोकतंत्र में यह बिल्कुल जायज नहीं है। सरकार को नीट पेपर लीक मामले में दोषियों पर तत्काल कार्यवाही करना चाहिए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
आज के इस कार्यक्रम मै प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिरेश ठाकुर, प्रदेश सचिव जनक नन्दन कश्यप, विजय ठाकुर, पुरुषोत्तम गजेंद्र, नवली मीना मांडवी, पुरुषोत्तम पाटिल,ठाकुर राम कश्यप, नरेंद्र यादव,सुभद्रा सलाम, महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा बंटी,हेमंत ध्रुव, गफ्फार मेमन,नंदू राठी , रमेश पाण्डे, ब्लॉक अध्यक्ष यासीन करानी, लोमेमेंद्र यादव , सुनील बबला पाडी, हिरवेंद्र साहू , भारती सलाम,मनोज जैन, अजय भास्वानी, नेता विपक्ष नगर पालिका अजय सिंग रेनू, विजय यादव,मतीन खान,गोपाल राठी , वीरेंद्र ठाकुर , पवन कौशिक, भौम सिंह नाग, गणेश सोनी , समरेश सोरी, सरजू शोरी, बबलू देवांगन, पुरुषोत्तम सिंहा,मुकेश तिवारी ,मुन्ना इसहाक अहमद, महेंद्र नायक, कमल नागवंशी, लतीफ मेमन, आलोक श्रीवास्तव,शेष गजबिय, सुमित राय, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आयुषी मिश्रा, अमन गायकवाड, तुषार, सागर शर्मा, समीर बांसोड़, पोरुष दर्रा खोमेन्द्र उइके, विनय ठाकुर, अमन गायकवाड, अमित साहू,रोशन आरा आदि अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment