*मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद*

0

नरहरपुर। चौकी दुधावा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये है, बरामद कर जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 08 अगस्त 2026 की सुबह करीब 6 बजे ग्राम छापरपारा बासनवाही निवासी दुर्गेश कुमार ध्रुव, पिता बृजलाल ध्रुव, उम्र 30 वर्ष, अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम मुसुरपुटटा खार खेत देखने गया था। उसने अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ा किया और खेत देखने चला गया। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर उसने चौकी दुधावा में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट पर चौकी दुधावा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी व अन्य माध्यमों से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस की तत्परता से चोरी की घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदकुमार ध्रुव, पिता स्व. राजूराम ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी बरदेभाटा, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 बरामद कर विधिवत जब्त कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक मनीष कुमार नेताम, सहायक उप निरीक्षक गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक गौतम बिसेन, आरक्षक प्रेमचंद मरकाम, राजेश्वर सलाम एवं प्रमोद कोर्राम का विशेष योगदान रहा।

कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चोरी, अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी अथवा किसी भी संदिग्ध आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125, डायल 112 अथवा अपने निकटतम पुलिस थाना में सूचना दे।

पुलिस ने कहा है कि जिले में चोरी सहित सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

एक टिप्पणी भेजें