वक्रांगी टंडवा प्लांट के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन, काम के घंटे और वेतन को लेकर प्रदर्शन गोवर्धन यदु*

0
मजदूरों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान से उन्हें वंचित किया जा रहा है.

 तिल्दा नेवरा –आज  सुबह वंकल केबल एंड ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड ग्राम टंडवा  के मजदूर अपने अधिकारों के लिए कंपनी के गेट के सामने हड़ताल पर बैठे  . . नाराज मजदूरों ने गेट जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार मजदूर कार्य के घंटे और वेतन सहित अन्य मांगो  को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल को भी तैनात किया गया है.प्लांट के अधिकारी भी किसी तरह आंदोलन को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि मजदूर लगातार आंदोलन पर डटे हुए हैं. आंदोलनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि प्लांट द्वारा लंबे समय से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान (Minimum Wage) से उन्हें वंचित किया जा रहा है. विभिन्न मांगो को लेकर मजदुर प्रदर्शन कर रहे है 
फ़िलहाल प्लांट के गेट पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कर्मचारी डटे हुए हैं. गेट को पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिससे प्लांट का काम प्रभावित हुआ है. मजदूर अपनी मांगों को मनवाने के लिए मौके पर डटे हुए हैं. उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं, तब तक काम शुरू नहीं किया जाएगा.

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

एक टिप्पणी भेजें