पैराडाइज स्कूल में सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास की विभिन्न गतिविधि अध्ययन अध्यापन के अलावा प्रतिदिन योगध्यान, मार्शल आर्ट, स्पोकन इंग्लिश, गीत संगीत, कला एवं नृत्य की कक्षा

0

 

कांकेर:- पैराडाइज सी.बी.एस.ई. स्कूल में नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं का शिक्षण एवं प्रशिक्षण शिक्षकों द्वारा पूर्ण तैयारी के साथ सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम विभाजन के साथ ही प्रथम दिवस से संचालित हो रही है। शिक्षक सहायक सामाग्री एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उत्कृष्ट अधिगम प्रदान कर रहें है। 

 पैराडाइज स्कूल में सुव्यवस्थित शिक्षण के साथ-साथ प्रतिदिन योग एवं ध्यान की कक्षा रामेश्वरी साहू एवं यमुना बेलोधिया के द्वारा संपन्न हो रहा है। जिसमें प्रतिदिन एक कक्षा के दो सेक्शन के लगभग 80 छात्र-छात्राओं 15 दिनों के लिए योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। इसी प्रकार एक कक्षा के छात्र-छात्राऐं, व्यायाम शिक्षक प्रशांत उइके एवं मंयक हड़प द्वारा प्रतिदिन मार्शल आर्ट एवं शारीरिक क्रियाकलाप का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। इसी प्रकार एक कक्षा के दो सेक्शन के लगभग 80 छात्र-छात्रायें 15 दिनों के लिए स्पोकन इंग्लिश का प्रशिक्षण आसीस उत्थान सिंह एवं सुन्नदा शर्मा एवं अन्य शिक्षकों द्वारा प्राप्त कर रहें है। इसके अलावा प्रतिदिन प्राइमरी कक्षा के लिए भी योग, ध्यान एवं मार्शल आर्ट, शारीरिक क्रियाकलाप, स्पोकन इंग्लिश की कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। संगीत का शिक्षण एवं प्रशिक्षण, संगीत शिक्षक मृणाल पाण्डे द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों की नैतिक कक्षा एवं कम्प्यूटर का शिक्षण एवं प्रशिक्षण का भी आयोजन किया जा रहा है। 


     इन विभिन्न गतिविधियों से बच्चों में पाठ्यक्रम के अलावा शारीरिक शिक्षा, भाषायी कौशल, गीत संगीत, नृत्य एवं आधुनिक कम्प्यूटर का ज्ञान के अलावा नैतिक विकास प्राप्त कर रहें है। जिससे पैराडाइज स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं समाज को नयी दिशा दे सकें और बहुमूल्य मानव संसाधन बनकर राष्ट्र एवं सम्पूर्ण विश्व की सेवा में अपने जीवन को आर्पित कर सकें। 


 पैराडाइज स्कूल के सम्पूर्ण छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिये दी जा रहीं शिक्षण एवं प्रशिक्षण के लिए प्राचार्य रश्मि रजक, उप प्राचार्य हरिन्द्र गोलुगिरी, डमिनिस्ट्रेटर हमीद खान का मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ शिक्षक प्रीति झा, रूबी खान, पवित्र पढ़ाई, दीपांजली गोगोई, वर्षा रमानी, एस.मर्सी, मेघा सेवा, शबाना परवीन, कृष्णापद कुंभकार, भारती सेठिया, अवतार सिंह, तीरथ साहू, प्रतीक सिंह ठाकुर, संगीता भारती, जीतूदास माण्डले, सरिता मिश्रा, शिखा मेहरा, सुचिस्मिता खान, इतिश्री गोलुगुरी, अनिल कुमार ढाके, उज्जवल निर्मलकर, शांती लीना नेताम, तुलसी निषाद, अपूर्वा ठाकुर, ग्लोरिया रजक, पार्वती गजबल्ला, सलमा खान, सपना पाण्डे, पविन्द्र साहू आदि शिक्षकों का अथक परिश्रम से संभव हो रहा है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment